बस्ती/उत्तर प्रदेश-ना कप्तानगंज पुलिस, थाना हरैया पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना कप्तानगंज क्षेत्रांतर्गत SBI ATM को काटकर पैसों की चोरी करने वाले रुपये 25,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त को नगद रुपये 2,00,000/- (दो लाख नगद), एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार के साथ किया गया गिरफ्तार!
प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सत्येंद्र कुँवर मय पुलिस टीम, प्रभारी निरीक्षक हरैया शैलेष सिंह मय पुलिस टीम, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी मय टीम, प्रभारी सोशल मीडिया सेल उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम, प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकांत मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-10/01/2023 को थाना कप्तानगंज क्षेत्रांतर्गत नकटीदेई बुजुर्ग में SBI ATM को गैस कटर से काटकर उसमें रखे रुपए करीब 20,37,000/- (बीस लाख सैंतीस हजार) की चोरी करने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2023 धारा 457, 380, 427 IPC से सम्बंधित रुपये 25,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त 1- खालिद पुत्र फजरू उर्फ फजरूद्दीन को दिनांक-30/01/2023 को समय करीब 21:20 बजे थाना हरैया क्षेत्रान्तर्गत Indian Oil पेट्रोल पम्प के पास संसारीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर 1- नगद रुपये 2,00,000/- (दो लाख नगद) | 2- एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई (चोरी में प्रयुक्त) बरामद किया गया |
गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 11/2023 में धारा 411, 120B, 419, 467, 468, 471 IPC की बढ़ोत्तरी कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- खालिद पुत्र फजरू उर्फ फजरूद्दीन निवासी ग्राम उटावड थाना उटावड जनपद पलवल (हरियाणा) |
बरामदगी का विवरण-
1- नगद रुपये 2,00,000/- (दो लाख नगद) |
2- एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई (चोरी में प्रयुक्त) |
3- एक अदद सैमसंग DUOS मोबाइल (बिना सिम) |
घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक-10/01/2023 को संदीप मिश्रा पुत्र राम धीरज मिश्रा निवासी ग्राम जयचंदपुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) द्वारा थाना कप्तानगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था कि वह जनपद बस्ती में SBI ATM CMS के लोकल एलआर के पद पर कार्यरत है जिनके थाना कप्तानगंज क्षेत्रांतर्गत नकटीदेई बुजुर्ग में लगे SBI ATM को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर उसमें रखे रुपए करीब 20,37,000/- (बीस लाख सैंतीस हजार) चोरी कर लिए जिसके संबंध में थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 11/2023 धारा 457,380,427 IPC पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही व CCTV फूटेज व सर्विलांस सेल टीम बस्ती के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रायस किया जा रहा था।
जिसके क्रम में दिनांक- 26/01/2023 को समय करीब 04:05 बजे थानाध्यक्ष छावनी मय पुलिस टीम व प्रभारी SOG टीम बस्ती मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में अमौली मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्तों क्रमशः 01- मुनफैद खां पुत्र अब्दुल गफ्फूर खां 02- मुकीम पुत्र अब्दुल गफ्फूर खां 03- रुस्तम पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया था|
दिनांक-30/01/2023 को अभियुक्त 1- खालिद जो कि घटना में प्रयुक्त कार के साथ अपने साथी मुनफैद खाँ की तलाश में बस्ती आया था कि उसे ज्ञात हुआ कि उसका साथी 01- मुनफैद खां पुत्र अब्दुल गफ्फूर खां गिरफ्तार हो चुका है, तब बचकर वापस भागने के फिराक में था कि प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज मय पुलिस टीम, प्रभारी निरीक्षक हरैया मय पुलिस टीम, प्रभारी स्वाट टीम मय टीम, प्रभारी सोशल मीडिया सेल मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-30/01/2023 को समय करीब 21:20 बजे थाना हरैया क्षेत्रान्तर्गत Indian Oil पेट्रोल पम्प के पास संसारीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर 1- नगद रुपये 2,00,000/- (दो लाख नगद) | 2- एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई (चोरी में प्रयुक्त) बरामद किया गया एवं गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 11/2023 में धारा 411, 120B, 419, 467, 468, 471 IPC की बढ़ोत्तरी कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त 1- खालिद का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 405/2021 धारा 380,457,411 IPC थाना बागपत जनपद बागपत (उ0प्र0)-मफरूर|
2- मु0अ0सं0 586/2021 धारा 307 IPC थाना बागपत जनपद बागपत (उ0प्र0)-मफरूर |
3- मु0अ0सं0 588/2021 धारा 414 IPC थाना बागपत जनपद बागपत (उ0प्र0)-मफरूर |
4- मु0अ0सं0 991/2022 धारा 174-A IPC थाना बागपत जनपद बागपत (उ0प्र0)-मफरूर |
5- मु0अ0सं0 992/2022 धारा 174-A IPC थाना बागपत जनपद बागपत (उ0प्र0)-मफरूर |
6- मु0अ0सं0 67/2022 धारा 380,457,427 IPC थाना ग्वालियार जनपद ग्वालियर (म0प्र0) |
7- मु0अ0सं0 93/2022 धारा 380,457 IPC थाना पड़ाव जनपद ग्वालियर (म0प्र0) |
8- मु0अ0सं0 139/2022 धारा 380,457,427 IPC थाना महाराजपुरा जनपद ग्वालियर (म0प्र0) |
9- मु0अ0सं0 59/2020 धारा 283 IPC थाना गोविन्दपुर जनपद भोपाल (म0प्र0) |
10- मु0अ0सं0 457/2019 धारा 120B, 380, 457 IPC थाना बारमेर जनपद मुरैना (म0प्र0) |
11- मु0अ0सं0 763/2019 धारा 380,457 IPC थाना सिविल लाइन जनपद मुरैना (म0प्र0) |
12- मु0अ0सं0 479/2019 धारा 380,457 IPC थाना निहालगंज जनपद धौलपुर (राजस्थान) |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सत्येंद्र कुँवर जनपद बस्ती |
2- प्रभारी निरीक्षक हरैया शैलेष सिंह जनपद बस्ती |
3- प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी जनपद बस्ती |
4- प्रभारी सोशल मीडिया सेल उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह जनपद बस्ती |
5- प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकांत जनपद बस्ती |
6- उ0नि0 उमेश चन्द वर्मा थाना परसरामपुर, उ0नि0 जावेद खान थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती |
7- हे0का0 जनार्दन प्रजापति, हे0का0 हिंदे आज़ाद, हे0का0 सत्येन्द्र सिंह, का0 संतोष यादव सर्विलांस सेल जनपद बस्ती |
8- हे0का0 कामेश्वर यादव, का0 यशवन्त कुमार यादव, का0 रमेश चौहान, का0 काशी कुमार थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती |
9- हे0का0 सुधीर शर्मा, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 रमेश कुमार, का0 अरविन्द यादव, का0 धीरज यादव, का0 किशन सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती |
10- हे0का0 रामपाल, का0विश्वजीत विश्वकर्मा थाना हरैया, का0 देवेन्द्र निषाद थाना परसुरामपुर, का0 विजय यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती |
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती