बस्ती/कलवारी-जनपद के थाना कलवारी पुलिस द्वारा सोमवार को ग्राम पियारेपुर प्राथमिक विद्यालय के बगल झाड़ी में थाना कलवारी क्षेत्रान्तर्गत 02 पशु तस्करों झिनमुन तिवारी,दीपू तिवारी को गिरफ्तार कर13अदद गोवंश जानवरों को बरामद किया गया |
गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कलवारी पर मु०अ०सं० 42/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार होने वाले अभियुक्तों झिनमुन तिवारी पुत्र स्व० दुर्गा प्रसाद निवासी और दीपू तिवारी पुत्र स्व०रामदीन निवासी ग्राम पियारेपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती |
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ०नि०द्वारिका प्रसाद चौधरी,उ०नि०संजय कुमार, हे०का०रविन्द्र कुमार,का० सनोज यादव,का० अजय यादव थाना कलवारी जनपद बस्ती।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती