बस्ती/उत्तर प्रदेश-नगर थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बीते दिनों मामूली लेनदेन को लेकर उपजे विवाद में हुई चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आज हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
यह वारदात 14 फरवरी सायं करीब साढ़े सात बजे की है।
पुलिस कप्तान ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
पुलिस ने इसके पास से आला कत्ल के रुप में चाकू बरामद कर लिया है।
नगर थाने के कुड़ी गांव निवासी ऊषा एवं इसी गांव के प्रदीप पुत्र बहादुर के बीच रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद हो रहा था।
इसी बीच सूरज पुत्र मंजीत ने बीच बचाव करना शुरु किया, जो प्रदीप को नागवार लगा और उसने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया।
जिसे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
घटना के वक्त जिस ऊषा से प्रदीप का विवाद हो रहा था, वह मृतक की चाची बताई जा रही है।
ऊषा और प्रदीप के बीच दो-चार सौ का ही लेन देन बताया जाता है। मृतक सूरज की पत्नी ने थाना नगर में मुअसं. 43 /2023 पर धारा 302 आईपीसी के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ आज सुबह करीब सवा सात बजे अभियुक्त प्रदीप को तिलकपुर शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद,उप निरीक्षक श्रवण यादव,हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश गुप्ता,कां.रामसिंह यादव,संतकुमार प्रजापति,मंजीत यादव, इशान्त कुमार, अजय कुमार एवं धनवन्त गुप्ता शामिल रहे।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती