बस्ती/उत्तर प्रदेश-बस्ती महुली सड़क मार्ग पर लालगंज थाने के पंखोबारी गांव के सामने शुक्रवार को कार की टक्कर से घायल महिला की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके पति की हालत नाजुक बनी हुई है।
जिनका इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा था।
लालगंज थाना क्षेत्र के ठोकवा गांव निवासी राम कपिल निषाद (50) अपनी पत्नी जियाना देवी (47) को साथ लेकर शुक्रवार को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरहुवा गांव में पुत्री की ससुराल से लौट रहे थे।
पंखोबारी के गांव के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
उस समय पति और पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
जियना देवी की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर किया था। वहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
मृतका ठोकवा गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार निषाद के बड़ी भाभी थी।
मौत की सूचना मिलते ही ग्राम वासियों में शोक लहर फेल गई,परिवार के सदस्यों का रोरोकर बुरा हाल है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती