बस्ती/उत्तर प्रदेश-जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2023-24 हेतु पार्श्व प्रवेश परीक्षा के माध्यम से संभावित सीटों पर कक्षा-11वी में प्रवेश हेतु उम्मीदवारों के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन परीक्षा की तिथि दिनांक 22.07.2023 (शनिवार) को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को शैक्षणिक सत्र 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023 सत्र) / 2022 (जनवरी से दिसम्बर 2022 सत्र) के दौरान जिला जहाँ जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है, के सरकारी / सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं कक्षा का अध्ययन किया होना चाहिए।
वे आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी का जन्म दिनांक 01.06.2006 तथा 31.07.2008 (दोनों दिवस शामिल) के बीच का होना चाहिए।
प्रवेश परीक्षा का आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर लिंक उपलब्ध है।
आवेदन पूर्ण कर अंतिम रूप से वेब पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि दिनांक 31.05.2023 निर्धारित है।
अन्य आवश्यक जानकारी विद्यालय द्वारा स्थापित हेल्पडेस्क के दूरभाष संख्या 7781913254, 7458830644,9026809133 से प्राप्त की जा सकती है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती