नगर बाजार/बस्ती-नवगठित नगर पंचायत नगर बाजार के प्रथम अध्यक्ष के रूप में नीलम सिंह पत्नी राणा दिनेश प्रताप सिंह ने भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई ऑडिटोरियम में कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ ली।
उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार पांडेय ने नीलम सिंह को शपथ दिलाया।
इस अवसर पर नीलम सिंह एवं उनके पति राणा दिनेश प्रताप सिंह ने राजा उदय प्रताप नारायण सिंह की धरती नगर बाजार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए नगर पंचायत नगर बाजार की जनता का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि आज नीलम सिंह का जन्मदिन भी है जिससे उनके लिए आज का दिन और विकास हो जाता है।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला,जगदीश पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कसौधन सहित तमाम समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती