बस्ती/उत्तर प्रदेश-राष्ट्रीय पर्यावरण स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (आई सी एम आर एन आई आर ई एच) भोपाल विश्व पर्यावरण दिवस, 2023 समारोह के एक भाग के रूप में प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर सफलता की कहानिया पर एक ऑनलाईन प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। उक्त जानकारी जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने दी है।
उन्होंने बताया है कि उक्त प्रतियागिता में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक भाग लेने के लिये पात्र है।
पंजीकरण के लिये लिंक- https://shorturl.at/hmRSV एवं अधिक जानकारी के लिये-nireh.icmr.org.in पर सम्पर्क कर सकते है।
इस सम्बन्ध में जिला विकास अधिकारी ने निदेशक आई.सी.एम.आर.-राष्ट्रीय पर्यावरणीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान,स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी, बस्ती को दिया है।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती