कुदरहा/बस्ती-मनोरमा नदी को निर्मल और स्वच्छ बनाने की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की पहल रंग लाने लगा हैं। मानोरमा नदी का सफाई कार्य लगातार चल रहा हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश प्रजापति की अगुवाई में कुदरहा ब्लॉक के लालगंज में मनोरमा और कुआनो के संगम की जन सहयोग से बृहद साफ सफाई अभियान चलाकर मनोरमा को साफ किया गया।
सुबह 6:00 बजे लालगंज मनोरमा कुआनो संगम स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और दो ब्लॉक कुदरहा व बनकटी ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों द्वारा नदी से जलकुंभी और शैवाल निकाला गया। कुदरहा ब्लॉक के 9 ग्राम पंचायतों से होकर मनोरमा नदी बहती है इसको निर्मल व अविरल बनाने के लिए दो हजार अट्ठारह से प्रयास चल रहा है। इस वर्ष मार्च से ही मनोरमा के सफाई कार्य चल रहा है।
खंड विकास अधिकारी आलोक उपाध्याय और उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संजय वर्मा सुबह लालगंज के मनोरमा संगम पर सफाई कर्मचारियों के साथ पहुंचे और जन सहयोग के साथ सफाई अभियान शुरू किया।
इस दौरान जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन सफाई अभियान का निरीक्षण किया। साफ सफाई कार्य देख अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य का सराहना किया। सफाई स्थल पर मौजूद प्रधान और ग्रामीणों ने कुआनो नदी की भी साफ सफाई कराने का मुख्य विकास अधिकारी से मांग किया।
इस दौरान एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालगंज धीरेंद्र उर्फ बबलू ,प्रधान चौबाह राजू चौधरी,प्रधान सिसई पंडित श्यामवीर यादव,प्रधान वर्तनिया दिनेश कुमार, प्रधान हथियावँ कुंदन सिंह, प्रधान रैनिया रामदौड,चौकी प्रभारी कुदरहा अरविंद यादव सहित तमाम क्षेत्र के लोग मौजूद रहें।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती