बस्ती/उत्तर प्रदेश-विकास क्षेत्र सॉंऊघाट की ग्राम पंचायत पैडा खरहरा में स्थित समय माता मंदिर पर सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ मंगलवार को किया गया।
अयोध्या धाम से पधारें यज्ञाचार्य रवि शुक्ला सहित विद्वान पंडितों द्वारा विद्वत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रा निकाली गई।151 कन्याओं ने सिर पर कलश रख कर गाजे बाजे के साथ यज्ञशाला से कलश निकल कर मंझरिया, भादी खुर्द, सरैया होते हुए मुस्तफाबाद में स्थित शिव मंदिर पोखरा पहुचा। जहाँ सें कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल पर पुनः वापस पहुचे।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रप्रअ सुशील कुमार उपाध्याय संग पत्नी सरिता उपाध्याय ने बताया कि विगत कई वर्षो से इसी समय माता मंदिर पर कथा का रसापान होता चला आ रहा हैं।
बताया कि अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक राधेश्याम महाराज द्वारा प्रत्येक दिन शाम सात बजे से रात्रि 10 बजे तक संगीतमयी श्रीराम कथा का रसपान कराया जायेगा।
इस अवसर पर कथा आयोजक गिरजेश दास, ग्राम प्रधान सुबाषचन्द्र निरंकारी, राधेश्याम,पूर्व बीडीसी रमेश मिश्र, आनन्द पाण्डे़य, रेखा मिश्रा, योगेश्वर प्रसाद देवराज, राम बहादुर, सीमा, सुनीता, रेनू, पूजा, निहारिका मिश्रा, माधुरी देवी, ऊषा, रीनी अर्मित, गुडिया, कुशलावती, बदामा देवी, सलोनी, रेखा, रिम्मी सहित लोग मौजूद रहें।
रिपोर्टर-अफ़ज़ाल क़ुरैशी-बस्ती